फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईआईए की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक जमीन को फ्री होल्ड करने का मुद्दा उठाया, गंभीर विमर्श; सुझाव

Fri, 30 Oct 2026 12:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक जमीन को फ्री होल्ड करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों का कहना था कि औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड करने से कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बैठक में शामिल पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने और औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत तो ठीक है लेकिन जो भी कानून और निर्देश जारी किए जा रहे हैं, उनका सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इस दौरान आईआईए वाराणसी शाखा को स्टार चैप्टर अवाॅर्ड मिलने पर उद्यमियों ने खुशी जताई।

विज्ञापन


मलदहिया विनायक प्लाजा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए सकारात्मक माहौल है लेकिन प्रदेश में तीव्र औद्योगिकीकरण में औद्योगिक भूमि की कमी सबसे बड़ी बाधा है। सरकार लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करके उद्योग के लिए भूमि की कमी को कुछ हद तक दूर कर सकती है।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने कहा कि औद्योगिक भूमि के फ्री होल्ड करने से उद्यमियों के समय और संसाधनों की बचत होगी। अप्रयुक्त भूमि के सुलभ होने से औद्योगिक निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे और रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश भाटिया ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द ही एक व्यापक नीति बनाकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में परिवर्तित किया जाए। 

राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि सरकार ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्योग संबंधित सारे विभागों की कार्रवाई ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर दी है, लेकिन लंबे समय से यह पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे उद्यमियों व निर्यातकों की सब्सिडी व अन्य कार्य रुके पड़े हैं।

 इस दौरान आईआईए मेंबरशिप ग्रोथ कमेटी के चेयरमैन नीरज पारीख ने सभी सदस्यों से एसोसिएशन में नए उद्यमी सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में यूआर सिंह, ओपी बदलानी, मनीष कटारिया, प्रशांत अग्रवाल, उमंग गुप्ता, पंकज अग्रवाल, बृजेश केसरी, राहुल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें