फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मामा-मामी बाहरी लड़कों से कराते हैं छेड़खानी’

Thu, 02 Feb 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की एक छात्रा ने मंगलवार को अपने मामा-मामी पर मारपीट करने और बाहरी लड़कों से छेड़खानी कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मेडिकल मुआयना कराने मंडलीय अस्पताल पहुंची छात्रा का कहना था कि इस मामले को लेकर कई बार सिगरा पुलिस से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामला मकान विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

छात्रा ने बताया कि वह जिस मकान में अपनी मां के साथ रहती है, उसके मामा-मामी वहां से उसे बाहर करना चाहते हैं। बताया कि उस मकान की वैध हिस्सेदार उसकी मां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान न छोड़ने पर उसके मामा-मामी आए दिन मारपीट करते हैं और बाहरी लड़के बुलवाकर उसके साथ अश्लील हरकत कराते हैं। छात्रा के आरोप सुनकर मंडलीय अस्पताल में हर कोई हतप्रभ था।

घटना को लेकर छात्रा ने क्षेत्राधिकारी चेतगंज एएसपी अनुराग आर्या को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें