फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र मामले पर बोले काशी के पूर्व सांसद- यूपी में जनता और पुलिस दोनों को ठोक रहे अपराधी

Sun, 28 Jul 2019 12:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र हत्याकांड की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश के नागरिकों को अपना परिवार मानती है। देश में जब कहीं भी इस तरह की घटना होती है तो कांग्रेस पीड़ितों के दुख-दर्द को महसूस करती है और पीड़ितों को सहायता राशि देती है, ताकि उन्हें जीवन यापन करने में आसानी हो।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी घटना के बाद पीड़ितों से मिलना चाहती थीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया और चुनार में ही रोक दिया। इसके बाद ही सरकार को होश आया और तमाम राजनीतिक दल राजनीति करने उभ्भा पहुंचे। दो दिन तक भाजपा का भी कोई सांसद विधायक भी उभ्भा गांव नहीं पहुंचा।

प्रियंका गांधी ने दस-दस लाख रुपये मृतक आश्रितों को देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री उभ्भा गए। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कर दोषियों को अवश्य सजा देनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब बताते हुए उन्होंने कहा कि जब योगी जी मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने कहा था कि पुलिस से कहा गया है कि अपराधियों को ठोक दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तो अपराधियों को नहीं ठोक पा रही है, बल्कि इसके उलट अपराधी ही जनता और पुलिस को ठोक दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपराधी प्रदेश छोड़कर बाहर चले जाएं, नहीं तो उनकी जगह जेल में है, लेकिन प्रदेश की वास्तविक स्थिति यह है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत दयनीय हालत में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें