फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी क्राइम ब्रांच ने फर्जी दरोगा को दबोचा

Fri, 03 Mar 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कचहरी पुलिस चौकी के समीप गिरफ्तार कर सौंपा गया कैंट पुलिस को, भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी की कचहरी पुलिस चौकी के समीप गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया। उसकी शिनाख्त भेलूपुर क्षेत्र के किरहिया खोजवां निवासी शंकर बोस के तौर पर हुई है। शंकर के पास से 27950 रुपये, उप निरीक्षक, आर्गनाइजेशन ऑफ लीगल एड एक्शन व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का परिचय पत्र, दरोगा की वर्दी में फोटो, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद शंकर को कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीते कुछ दिनों से शिकायतें आ रही थी कि पुलिस का रौब झाड़कर एक व्यक्ति अवैध तरीके से रुपये वसूलता है।

रुपये न देने पर खुद को दरोगा बताने वाला उक्त शख्स जेल भेजने की धमकी देता है। गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कचहरी पुलिस चौकी के समीप स्थित सुलभ शौचालय के सामने बाइक पर सादे कपड़े में बैठा एक शख्स किसी को पुलिस के नाम पर धमका रहा है और रुपये देने का दबाव रहा है।
विज्ञापन


ओम नारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर की इस सूचना पर छापेमारी कर बाइक पर बैठे उक्त शख्स को हिरासत में लिया गया। शंकर से पूछताछ में पता चला कि पुलिस के नाम पर वह कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है।

भेलूपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति का उसके पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा था, इसकी जानकारी शंकर को थी। उसी को बुलाकर उसे जेल जाने से बचाने के लिए शंकर रुपये मांग रहा था।

शंकर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आसपास के जिलों की पुलिस से भी इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बीएचयू में धराया फर्जी एयरफोर्स अधिकारी गया जेल

आईबी और इंटेलीजेंस के अफसरों ने घंटों की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एनसीसी अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया फर्जी एयरफोर्स अधिकारी लखनऊ निवासी सौरभ सिंह शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि गुरुवार को सौरभ बीएचयू परिसर स्थित 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी ऑफिस में एक अफसर से मिलने पहुंचा था।

उसकी हरकतों से उस पर शंका हुई तो एनसीसी के अधिकारियों ने पीछा कर उसे एलडी गेस्ट हाउस के पास पकड़ा। सौरभ के बैग से फ्लाइंग ऑफिसर का फर्जी आईकार्ड, यूनिफॉर्म सहित कुछ अन्य कागजात बरामद हुए थे।

खुफिया एजेंसियों की घंटों पूछताछ के बाद रात नौ बजे के लगभग सौरभ को लंका पुलिस को सौंपकर एनसीसी के अधिकारी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें