फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सरेराह दो मारुति वैन में आग लगने से मचा हड़कंप

Tue, 24 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नहीं हुआ विस्फोट अन्यथा भीड़भाड़ वाले इलाके में होती बड़ी दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में लंका थाना अंतर्गत रविदास मंदिर के समीप मंगलवार की शाम एलपीजी गैस सिलेंडर बदलने के दौरान दो मारुती वैन में सरेराह अचानक आग गई। दोनों  कारों में आग लगते ही उनसे संबंधित लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

संयोग ही था कि दोनों  वैन के गैस सिलेंडर नहीं फटे और भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया तो लंका पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान रविदास मेले के मद्देनजर सीर में मौजूद श्रद्धालुओं के हुजूम में अफरातफरी की स्थिति रही।
लौटूबीर की ओर से एक मारुती वैन रविदास मंदिर होते हुए सीर गेट की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि कि रविदास मंदिर से थोड़ा आगे बढ़ते ही मारुती वैन के सिलेंडर की गैस खत्म हो गई।
विज्ञापन

तब तक साथ चल रही दूसरी वैन सवार ने उतरकर अपना एक गैस सिलेंडर निकाला और उसमें लगाने लगा। इसी दौरान अचानक एक वैन में आग लगी और वह दूसरे वैन तक पहुंच गई।
बता दें कि इन दिनों रविदास मेले के कारण घटनास्थल के आसपास श्रद्धालुओं का काफी हुजूम था जो दो वैन में आग लगे देखते ही इधर-उधर भागने लगा। सूचना पाकर आननफानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
लंका इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर बदलने के दौरान दोनों वैन में आग लगी थी।
दोनों कार को कब्जे में लेकर उनके मालिकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बात की भी तस्दीक की जाएगी कि सही तरीके से सिलेंडर लगा था या मनमाने तरीके से लगाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें