पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस समेत बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल, बलुआ थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह समेत क्राइम ब्रांच की टीम बैंक में पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।
ये भी पढ़ें : रोटी-नमक मामले में प्रधान और पत्रकार के समर्थन में उतरे अभिभावक, अपने बच्चों को नहीं भेजा स्कूल
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बैंक में दो संदिग्ध व्यक्ति बैग को उठाकर ले जाते नजर आए है। सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि उचक्कों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही अपराधिययों को पकड़ने में कामयाब होगी। पुलिस ने पीड़ित से भी घटना के बाबत जानकारी ली है।
बैंक में आने वाले ग्राहक उचक्कों के लिए बने आसान टारगेट :
पुलिस की सख्ती के बाद भी क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद है। क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने साठ हजार रुपये उड़ा दिए थे। घटना के अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने उचक्कागिरी की दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। यह घटना उस समय हुई जब बैंक खुलने और बंद होते तक वहां संबंधित थाने से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
इसके बाद भी उचक्के घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस की ओर से बैंक में सदिग्ध व्यक्तियों की तलाश सहित चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के दावे भी किए जाते हैं मगर दो दिन से लगातार हो रही इस घटना से लोगों में दहशत है। गुरुवार की घटना से एक दिन पहले बुधवार को भी जिस व्यक्ति के बाइक से 60 हजार रुपये गायब हुए थे वह भी बैंक से रुपये निकालकर आया था। गुरुवार को उचक्कों ने बैंक में घटना को अंजाम दिया है। बैंक में आने वाले ग्राहक उचक्कों के लिए टारगेट बन चुके हैं।