फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : खाना बनाते समय हादसा, गैस लीक होने से लगी आग, परिवार के तीन लोग झुलसे

Sat, 14 Sep 2019 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गैसी लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में परिवार के तीन लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में शनिवार सुबह खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में मोहिनी देवी(48), संतोष(37) और मंगलेश तिवारी(30) आंशिक रूप से झुल गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद छूट्टी कर दी गई।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : रामनगर की रामलीला में इंद्रदेव भी भगवान राम के स्वागत के लिए पहुंचे
विज्ञापन


रौना गांव में एक सप्ताह से भागवत कथा चल रही है। परिवार के लोग पिंडदान के लिए गया जाने की तैयारी कर रहे थे। मोहिनी देवी घर के आंगन में घर के आंगन में खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप से गैस से रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से पूरे आंगन में आग फैल गई।

विज्ञापन

आग देखते हुए मोहिनी, संतोष और मंगलेश आग बुझाने के लिए दौड़े। आग बुझाने के चक्कर में तीनों झुलस गए। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और आग बुझाई। इसके बाद तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : झुन्ना गैंग का एक और बदमाश मुठभेड़ में चढ़ा पुलिस के हत्थे, 25 हजार का था इनामी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें