फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: परिवार में दंपती समेत दुधमुही बच्ची की बेरहमी से हत्या, दो बच्चे भी घायल

Mon, 25 Nov 2019 12:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के इब्राहिमपुर भलवरिया गांव में रविवार रात पति-पत्नी और चार माह की बेटी की धारदार हथियार और भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। दो बच्चों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे हुई, जब पड़ोसी घर पहुंचा।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि अवैध संबंधों की वजह से वारदात हुई है।

मुबारकपुर कस्बा निवासी पेशे से बुनकर इरफान(35) अपनी ननिहाल इब्राहिमपुर भलवरिया गांव में रहते थे। यहीं की सादिया से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद इरफान ने गांव से 200 मीटर दूर खेत में घर बनवा लिया था। यहां वह सादिया(32), बेटी आसरा(10), बेटे अयान(5) और चार माह की बेटी नूर के साथ रहते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

इरफान के घर के सामने गांव के अनीस अहमद का ट्यूबवेल है। सोमवार सुबह अनीस और अन्य लोग पोखरे पर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान अनीस ने इरफान को बुलाने के लिए फोन किया। कॉल रिसीव नहीं हुई तो अनीस, इरफान के घर गए। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने बाउंड्री से झांक कर देखा। कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला था। दरवाजे से जमीन पर पड़ी सादिया का हाथ दिखा।

इस पर अनीस ने गांव के प्रधान सलाहुद्दीन को फोन किया। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो सादिया की लाश दरवाजे के पास नग्न अवस्था में पड़ी थी। पति का शव इरफान बगल में जमीन पर पड़ा था। नूर का शव बेड पर था। बगल में उसके भाई-बहन जख्मी हालत में पड़े हुए थे। दोनों के सिर पर किसी भारी और नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया था। एसपी के निर्देश पर फारेंसिक टीम और डाग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कोई बंदूक लेकर घर में घुसा था....
थोड़ी देर के लिए होश में आए अयान ने बताया कि कोई बंदूक लेकर घर में घुसा था। इसके बाद वह बेहोश हो गया। दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में मामला अवैध संबंधों का लग रहा। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द खुलासा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें