फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा थाना

Fri, 03 Feb 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कठिराव पुलिस चौकी प्रभारी पर टार्चर करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने फूलपुर थाने का घेराव कर दिया। कठिराव जंगलपुर गांव के इन ग्रामीणों का आरोप था कि चौकी प्रभारी ने चोरी की घटना के बारे में पूछताछ के लिए उनके गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया था। बिना किसी कसूर के न सिर्फ उनकी जमकर पिटाई की गई बल्कि उन्हें करेंट के झटके भी लगाए गए। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता देख आखिरकार पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। उसके बाद ग्रामीण थाने से लौटे।
विज्ञापन


फूलपुर थाने पर करीब घंटे भर तक अफरातफरी रही। े ग्रामीणों का कहना था कि गहराई से छानबीन के बजाए पुलिस निर्दोषों को प्रताड़ित कर रही है। दो दिन पहले कठिराव जंगलपुर निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पूछताछ के लिए कठिराव पुलिस चौकी प्रभारी गांव के तीन लोगों को ले गए। तीनोें को चौकी में ले जाकर जमकर पीटा गया। उन्हें करेंट का झटका दिया गया। चौकी प्रभारी की शिकायत लेकर थाने आए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस ने लिखापढ़ी कर तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें