फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फरवरी को फिर पेश होंगे अजय राय

Tue, 19 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया पर हुए बवाल मामले में रासुका में निरुद्ध कांग्रेस विधायक अजय राय को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को एसीजेएम षष्ठम की अदालत में पेश किया गया। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से पुलिस वैन में उन्हें दोपहर करीब 12 बजे कचहरी लाया गया था। न्यायिक रिमांड की अवधि बढ़ाते हुए अदालत ने पेशी की अगली तिथि तीन फरवरी नियत कर दी गई।
विज्ञापन


पेशी के बाद पिंडरा विधायक को वापस फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया। पेशी के दौरान अदालत में विधायक के समर्थकों की भारी भीड़ थी। कांग्रेस पार्टी के कई  नेता भी उनसे मिलने पहुंचे थे। समर्थकों को देखते हुए पुलिस      ने कचहरी की सुरक्षा कड़ी कर दी थी। विधायक को सुबह दस  बजे ही कचहरी पहुंचना था  लेकिन कोहरा होने की वजह से वह कचहरी देर से पहुंचे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें