फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने की कोशिश से चोलापुर में सनसनी

Fri, 30 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलहीपट्टी में बुधवार की रात बदमाशों ने एटीएम लूटने का प्रयास कर सनसनी मचा दी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जिस एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया, उससे महज सौ मीटर की दूरी पर पिकेट होने के बावजूद वहां तैनात पुलिस कर्मी सायरन बजने के बाद भी मौके पर नहीं आ पाए। चर्चा थी कि जिस वक्त घटना हुई, पिकेट के पुलिस कर्मी वाहनों से वसूली में व्यस्त थे। बदमाशों ने एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बैंक प्रबंधक के अनुसार वे मेन कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए लेकिन रिटर्निंग बॉक्स में मौजूद नगदी के गायब होने की आशंका है।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह सूचना पाकर चोलापुर पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर पलहीपट्टी गांव में जाकर ठहर गया। पलहीपट्टी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पलहीपट्टी चौराहे से महज सौ मीटर दूरी पर है। बैंक शाखा से सटा एटीएम है। रात में एटीएम कक्ष लॉक था। लॉक तोड़ने के बाद शटर को चांड़कर बदमाश अंदर घुस गए। शाखा प्रबंधक उमेश कुमार के अनुसार बदमाशों ने अंदर घुसने के बाद बिजली का कनेक्शन काट दिया था। यहां लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाशों की अंदर घुसते हुए तस्वीर कैद हुई है। एटीएम के रिटर्निंग बॉक्स में पड़ा कैश गायब होने की आशंका है, जिसके बारे में सही आकलन शुक्रवार को किया जा सकेगा। मेन कैश बॉक्स सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें