फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कोतवाल को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

Fri, 06 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
कूद कर कोतवाल ने बचाई जान, बोलेरो सीज, चालक हिरासत में - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 वाहन चेकिंग के दौरान एक राजनैतिक पार्टी का झंडा लगी बोलेरो ने जौनपुर शहर के अशोक टाकिज के पास दोपहर बारह बजे रोकने पर कोतवाल पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर शाहगंज पड़ाव पर बोलेरो को चालक सहित पकड़ लिया। किसी तरह का कोई कागज नही होने पर उसे सीज कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
कोतवाल अरविंद सिंह कुछ सिपाहियों और दो दरोगा के साथ शुक्रवार को अशोक टाकिज के सामने गाड़ियों को चेक कर रहे थे।
12  बजे के करीब सद्भावना पुल की तरफ से राजनैतिक दल का झंडा लगाकर आ रही एक बोलेरो को रोकने के लिए वे सड़क पर थोड़ा बढ़ कर खड़े हो गए और उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चालक ने वाहन रोकने के बजाए रफ्तार तेज कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया किंतु कोतवाल ने कूदकर जान बचाई।
इस दौरान उन्हें हल्की चोटें भी आईं। घटना का मैसेज पास होते ही पुलिस घेराबंदी करने लगी।
एसपी सिटी कमलेश दीक्षित खुद वायरलेस पर आ गए और उन्होंने किसी भी हालत में गाड़ी को पकड़ने का निर्देश थानों को दिया।
थोड़ी देर बाद शहर के शाहगंज पड़ाव के पास से पुलिस ने गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया।
कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि अगर उन्होंने कूद कर बचाव नहीं किया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने कहा कि कागजात नहीं होने पर गाड़ी को सीज कर चालक से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें