फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत, गरीबी के कारण टेंट लगाने का करता था काम

Fri, 23 Feb 2018 09:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग ने एक और जान ले ली। उत्तर प्रदेश के भदोही में तिलकोत्सव के दौरान गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। आए दिन होने वाली घटनाओं के बावजूद लोगों सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में मरने वाला किशोर अमित (17) टेंट में काम कर रहा था। मृत किशोर वाराणसी जिले का रहने वाला था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर रायफल को कब्जे में ले लिया है।

जिले में औराई थाना क्षेत्र के दीनानाथपुर कैयरमऊ निवासी शिवनाथ मिश्र के यहां शुक्रवार को तिलकोत्सव था। मिर्जापुर जिले के गैपुरा गांव निवासी रामजीधर दूबे अपनी लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए आए थे।
विज्ञापन


तिलक की रस्म शुरू होने के बाद तिऊरी गांव निवासी गामा सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रायफल से निकली एक गोली दीवार से टकराकर टेंट का काम कर रहे अमित पुत्र मंगल निवासी मिर्जामुराद वाराणसी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

समारोह में मची खलबली

घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने की घटना से समारोह में खलबली मच गई। आनन-फानन में अमित को सीएसची ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसओ सुनील दत्त दूबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायरिंग करने वाले गामा सिंह को गिरफ्तार कर रायफल को जब्त कर लिया।

किसी तरह तिलक की रस्म पूरी की गई। लोगों ने बताया कि अमित कक्षा नौ में पढ़ता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह मिर्जामुराद के टेंट व्यवसायी संतोष गुप्ता के यहां काम करता था।

वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मंगल गाड़ी चलाते हैं। क्षेत्राधिकारी औराई पवन कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें