फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीः किशोरी की कर दी हत्या, फिर घर के पास जलाया शव

Mon, 15 Jan 2018 01:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पहले किशोरी की हत्या की गई। उसके बाद शव को किशोरी के घर के पास जला दिया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना यूपी के जौनपुर में हुई। पुलिस को ऑनर किलिंग का शक है।
विज्ञापन


जिले के सुजानगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव में एक किशोरी की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। शनिवार को सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर बगीचे में किशोरी की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव जलाने के आरोप में केस दर्ज क‌िया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा द‌िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कोई दुश्मनी नहीं

demo pic
जौनपुर के पतहना गांव निवासी हरीराम सरोज की बेटी अनीला सरोज (15) कक्षा आठ की छात्रा थी। शनिवार को भोर में वह खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।

इस दौरान घर से दो सौ मीटर दूरी पर बगीचे में अनिला की जली हुई लाश मिली। किशोरी की लाश मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी किसी से ऐसी कोई दुश्मनी भी नहीं है।

आसपास के लोग सकते हैं कि ऐसा क्यों हो गया एसपी केके चौधरी का कहना है कि पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें