फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : विवाह भोज खाकर लौट रहे किशोर की गोली मार कर हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

Sat, 23 Feb 2019 10:35 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक 12 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अपने दोस्तों के साथ किशोर एक विवाह भोज से लौट रहा था तभी उसके साथ यह घटना हुई। 
विज्ञापन


जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही निवासी रामचंदर दीक्षित के घर गुरुवार को विवाद का भोज आयोजित हुआ था। यहां पर भोज खाने के लिए छोटू(12) पुत्र दुखी राजभर अपने पांच दोस्तों के साथ गया था। भोज खा कर लौटते वक्त उसके दोस्त रास्ते में छोटू को रोक कर शौच करने खेत में चले गए। छोटू बीच रास्ते में खड़ा होकर दोस्तों का इंतजार करने लगा।

इसी दौरान किसी ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगने से छोटू जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा। उसके दोस्त आनन फानन में उसे घर लेकर गए। घर से परिजन उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही पुलिस कातिल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें