फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पतालः ओपीडी में फिर छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

Thu, 27 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ओपीडी में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में गुरुवार को कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में दोस्त का इलाज कराने आए छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि डॉक्टर से कहासुनी के बाद नाराज छात्रों ने वहां रखे कुर्सी-मेज पलट दिए। मेज पर लगा शीशा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


विरोध में डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। हालांकि कुछ देर बाद फिर ओपीडी शुरू कर दी गई। घटना के बारे में सुरक्षा कर्मियों ने चीफ प्राक्टर को रिपोर्ट दी है। हालांकि डॉक्टरों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।

सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में हर दिन पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से हजारों मरीज आते हैं। हर कोई पंजीकरण कराने के बाद अपने नंबर की प्रतीक्षा करता है। गुरुवार को कुछ छात्र अपने दोस्त को दिखाने कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मरीज देख रहे डॉक्टर से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ भी की। छात्रों के हंगामे की जानकारी मिलते ही विरोध में डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। हालांकि कुछ देर बाद ही ओपीडी की सभी सेवाएं शुरू कर दी गईं।

इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने घटना से चीफ प्राक्टर को अवगत करा दिया है।  मामले में किसी तरह की लिखित शिकायत डॉक्टरों ने नहीं की है।
विज्ञापन

अस्पताल की कैंटीन से हजारों की चोरी

सर सुंदर लाल अस्पताल परिसर स्थित अमूल कैंटीन से बुधवार रात हजारों रुपये के समान चोरी हो गए। गुरुवार सुबह कैंटीन के कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसमें आधा दर्जन युवक कैशबॉक्स से जबरन नकदी निकालते नजर आए हैं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे घटना हुई। युवक चार बाइक से आए। कैश बॉक्स में रखी नकदी निकालने लगे। विरोध करने पर कैंटीन कर्मचारी को धमकाया और रुपये-सामान समेट ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें