फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाने पर देर रात पथराव, चार नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 16 Apr 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक भेलूपुर से अन्य मार्गं पर ठप रहा था आवागमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के भेलूपुर थाने के सामने शनिवार की रात अचानक माहौल अराजक हो उठा था। बुनकर जाहिद अनवर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुरू हुआ बवाल थाने का घेराव और पथराव में बदल गया।
विज्ञापन


इससे थाने के फॉलोअर विजय मौर्या सहित दो लोग घायल हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। इस घटना के बाद रविवार सुबह भेलूपुर इंस्पेक्टर की तहरीर पर चार नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया है।

वर्तमान में क्षेत्र का माहौल शांत है लेकिन सतर्कता के लिए पुलिस गस्त कर रही है। दरअसल शनिवार की रात  बुनकर जाहिद अनवर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में रेवड़ी तालाब और गौरीगंज से पहुंचे लोगों ने भेलूपुर चौराहा जाम कर दिया।
विज्ञापन


भीड़ में शामिल लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कहना था कि 48 घंटे बीत गए लेकिन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इसी बीच कुछ लोगों ने भेलूपुर थाने पर पथराव कर दिया।

इससे थाने के फॉलोअर विजय मौर्या सहित दो लोग घायल हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। तब जाकर माहौल सामान्य हुआ।

तनाव को देखते हुए मौके पर 14 थानों की फोर्स, चार सीओ, दो कंपनी पीएसी और एसपी क्राइम रात भर डटे रहे। देर रात एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

'केसरिया गमछा' वालों ने किया था जानलेवा हमला

घायल जाहिद अनवार - फोटो : अमर उजाला
भेलूपुर चौराहे पर भीड़ के चलते भेलूपुर से कमच्छा, गिरजाघर, लंका और सोनारपुरा मार्ग पर रात साढ़े नौ से 11 बजे तक आवागमन ठप रहा। थाने का घेराव करने वालों ने पुलिस को चेताया है कि 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी न हुई तो फिर सभी सड़क पर उतरेंगे। उधर,  रेवड़ी तालाब निवासी जाहिद अनवर को गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने कीनाराम मठ के समीप मारपीट कर घायल कर दिया था।

जाहिद का आरोप था कि केसरिया रंग का गमछा और पगड़ी पहने युवकों ने उसके सिर पर बाइक की चाबियों से वार किया था। इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने भेलूपुर थाने का घेराव कर दिया था।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मगर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने शनिवार की रात फिर भेलूपुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें