फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : जमीन कब्जा, अवैध खनन में सपा नेता पर मुकदमा

Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे रमेश वैश्य के भू-माफिया चिह्नित होने पर ओबरा पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई बिल्ली के लेखपाल सुरेंद्र नाथ मिश्रा की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन


वैश्य पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दूकान बनवाने, अवैध खनन समेत अन्य मामले शामिल हैं।  जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जे का खेल बेरोकटोक चला है। राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही अन्य लोगों ने भी जहां मौका मिला कब्जा जमा लिया।

इसकी जांच के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। जून माह में सदर तहसील प्रशासन ने एक शिकायत पर बिल्ली क्षेत्र में सपा नेता रमेश चंद्र वैश्य पुत्र कपूर चंद वैश्य द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच की थी। जांच में रमेश को भू-माफिया चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


पता चला कि सपा नेता ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से सटे पहाड़ खाते की कीमती जमीन पर कब्जा कर दूकान बनवा लिया है। साथ ही जिस रकबे की जमीन पर कब्जा कर दूकान बनाई गई, उसी रकबे में अवैध खनन भी कराया गया है।

प्रशासन की इस रिपोर्ट के बाद बिल्ली के लेखपाल सुरेंद्र नाथ मिश्र ने ओबरा थाने में सपा नेता रमेश चंद्र वैश्य के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ अवैध खनन, अवैध निर्माण, अवैध कब्जा करने के आरोप में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें