फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पूर्व प्रधान के बेटे को हाथ-पैर बांध कर पेड़ पर लटकाया, हत्या कर पहनाए महिलाओं के कपड़े

Fri, 25 Sep 2020 12:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के वाजिदपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रेम कुमार के बेटे बृजेश (22) का शव शुक्रवार की सुबह घर से चंद कदम की दूरी पर नीम के पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला। बृजेश के हाथ-पैर बंधे थे और वह सलवार-सूट पहने हुए था।

विज्ञापन


इस आधार पर बृजेश के पिता ने घर के समीप ही रहने वाली उसकी प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रेम ने बताया कि बृजेश जो सलवार-सूट पहना हुआ है, वह उसकी प्रेमिका का ही है। बड़ागांव थाने की पुलिस बृजेश की प्रेमिका और उसके परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बड़ागांव थाना अंतर्गत वाजिदपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि उनके तीन बेटों और दो बेटियों में बृजेश सबसे बड़ा था। बृजेश पड़ोस की ही एक युवती से प्रेम करता था। बीते जून महीने में भी बृजेश की प्रेमिका के परिजनों ने मारपीट कर उसे रेलवे पटरी के किनारे फेंक दिया था। मामले में बड़ागांव थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

 
विज्ञापन

प्रेम कुमार ने बताया कि भोर में तीन बजे के लगभग बृजेश घर से गायब हुआ और फिर वह पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर बड़ागांव थाने की पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि युवक के पिता के आरोप के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें