फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में देर से आने पर पिता ने लगाई डांट, बेटे ने कर डाला खौफनाक काम

Wed, 09 May 2018 11:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ में एक पिता ने बेटे से देर रात से घर में लौटने पर डांट लगा दी। जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने जो किया वह किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के गंजोधरपट्टी गांव का निवासी ललसू राम (50) के चार बेटे और एक बेटी है। ललसू राम मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार को उसका तीसरे नंबर का बेटा जितेंद्र घर वालों को बताए बगैर कहीं चला गया था।

रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर लौटा। नाराज ललसू राम ने जितेंद्र के देर से घर आने पर उसे डांट फटकार लगाई। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। तभी जितेंद्र ने जमीन पर पड़ी ईंट से ललसू राम के सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


सिर में चोट लगने पर ललसू राम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ललसू राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ललसू राम की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने तहरीर देकर अपने बेटे जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें