फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडे से पीट कर बेटे ने बूढ़ी मां को उतारा मौत के घाट, बहन ने भाई पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 18 Apr 2019 01:54 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक बेटे से अपनी बूढ़ी मां को लाठी डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपनी बहन को फोन कर के मां के मौत की जानकारी दी। मायके पहुंची बहन ने भाई के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन


चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी तारा देवी(60) अपने विक्षिप्त बेटे अखिलेश के साथ रहती थी। गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे बेटे ने सो रही मां पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद अखिलेश ने अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला। अखिलेश ने अपनी बहन सुनीता को फोन कर के इस वारादात की सूचना दी।

पति के साथ मायके पहुंची सुनीता के होश उड़ गए। उसने देखा की उसकी मां का लहुलूहान शव घर में पड़ा है। इसके बाद सुनीता ने पुलिस को फोन कर के बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार करने के साथ ही वृद्धा के शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार अखिलेश तीन भाई हैं राकेश और अजीत मुंबई में नौकरी करते हैं। अखिलेश 6 माह पूर्व रेलवे की परीक्षा देने कानपुर गया था। उसी समय से अखिलेश की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। इसके पहले गांव में भी अखिलेश ने कई लोगों को मारपीट की थी।

सीओ कुवंर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही पता लग पाएगा की मामला क्या था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें