सुनवाई से पहले मुकर गए गवाह
मामला एडीजे-5 की कोर्ट में विचाराधीन है। शाहिद पक्ष के अधिवक्ता परवेज आलम का कहना कि तिहरे हत्याकांड में सुनवाई से पूर्व गवाह मुकर गए। पुलिस ने मुकदमे में शेरदीन, अल्ला मेहर, अफसर उर्फ सगीर समेत 86 गवाह बनाए थे। दोनों पक्षों के बीच समझौते की पटकथा तैयार हुई तो गवाह भी पलट गए। उन्होंने कोर्ट में हत्यारोपियों के खिलाफ गवाही देने से इंकार कर दिया। कोर्ट में पहुंचे तो घटना की जानकारी से इंकार कर दिया।
पुलिस की गवाही अहम
हत्या जैसी संगीन वारदात में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गवाह भले ही मुकर गए। लेकिन पुलिस की गवाही भी महत्वपूर्ण होती है। पैरोकार के साथ मीटिंग की गई, जिसमें निर्देश दिए हैं कि हत्यारोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के साथ गवाही दें।
- नितिन तिवारी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/