फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो आठ की बजाय 12 घंटे ड्यूटी दे रहे जवान

Sat, 13 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर माघ मेले की ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने आठ की बजाय 12 घंटे ड्यूटी के लिए बाध्य होने की डीजीपी से शिकायत की है। शिकायत की जांच के लिए शुक्रवार को डीआईजी रेंज स्टेशन पहुंचे। सिपाहियों का आरोप है कि उनसे 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। छुट्टी लेने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जा रही है। डीआईजी ने एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र से भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



इलाहाबाद के करीब 30 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में लगाई गई है। उनकी शिकायत है कि पिछले 43 दिन से वह ड्यूटी कर रहे हैं पर किसी को जरूरी काम होने के बावजूद अवकाश नही दिया जा रहा है। आठ घंटे की ड्यूटी है और 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।



डीजीपी को पत्र लिखकर भी इसकी शिकायत की गई थी। डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी शुक्रवार को जीआरपी थाने पहुंचे और उन्होंने सिपाहियों व प्रभारी का भी बयान लिया। इसकी रिपोर्ट बनाकर वह डीजीपी को भेजेंगे। सूत्रों की मानें तो सिपाहियों ने डीआईजी से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें