फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने साफ करने के नाम पर ठगी

Sat, 13 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गहने साफ करने के नाम ठग शुक्रवार को मंडुवाडीह के शिवधाम नगर कॉलोनी में पूर्व प्रधान रामलखन सिंह के घर से करीब दो लाख के गहने समेट ले गए। पिछले एक महीने में गहने साफ करने के नाम पर ठगी की यह पांचवीं घटना है। तीन घटनाएं केवल कैंट क्षेत्र में हुई हैं। 
विज्ञापन




सुरही गांव के पूर्व प्रधान रामलखन सिंह ने शिवदासपुर के शिवधाम नगर कॉलोनी में नया मकान बनवाया है। मकान में उनके बेटे प्रवीण, प्रवीण की पत्नी ममता और उनकी पुत्री प्रगति रहती है। शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने दरवाजे से आवाज देकर उन्हें बुलाया। उसने बताया कि वह उजाला कंपनी का पाउडर बेच रहा है। पाउडर गहने साफ करने के काम आते हैं। एक युवक से बात करने के दौरान ही दूसरा युवक भी आ गया।



ममता ने पहले तो मना किया लेकिन दोनों युवकों के कहने पर वह चांदी के गहने साफ करने के लिए ले आई। चांदी के गहने साफ हो गए तो वह सोने के गहने भी ले आई। गहने साफ करने के बाद ठगों ने उन्हें एक डिब्बे में हल्दी, पानी मिलाकर रख दिया। कहा कि गहने तुरंत हवा लगने से साफ नहीं होते। उसे कुछ देर बाद खोलने को कहा। दोनों के जाने के कुछ  देर बाद ममता ने डिब्बा खोला तो उसमें पानी भरा मिला।
विज्ञापन




वह भागकर बाहर गईं लेकिन तब तक दोनों ठग भाग चुके थे। ममता के मुताबिक दोनों ठग एक कान का कुंडल, एक कान का झाला, एक अंगूठी, एक बाली, तीन चेन ले गए। एसओ मंडुवाडीह फरीद अहमद का कहना है कि घटना की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें