पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार तक एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। मरने वालों में तीन सोनभद्र और दो चंदौली और एक वाराणसी के थे।
सोनभद्र में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी बाबूलाल (55) पुत्र तेजू, तेरस (55) पुत्र विश्वनाथ और मंगरी देवी (60) पत्नी शोभा हरैया पहाड़ी पर मवेशी चरा रहे थे। उसी समय बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए तीनों हरैया पहाड़ी पर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच बिजली गिरने से तीनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : हज यात्रा कर लौटे दादा से मिलने आई मासूम अपनी मां से बिछड़ी, पुलिस ने ऐसे मिलवाया परिजनों से
चंदौली के चकरघट्टा थाने के हनुमानपुर गांव के बनारसी खरवार (40) का शव शुक्रवार की सुबह भैंसौड़ा बांध के पास मिला। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी मौत होने की आशंका है।