फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छात्र के कमरे पर आई युवती, फिर हुआ जमकर बवाल, फायरिंग-तोड़फोड़

Sat, 14 Sep 2019 10:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मारपीट के बाद दुकान में तोड़फोड़ भी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के नगला पदी में कोचिंग के छात्र और मकान मालिक में विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि छात्र ने अपने 25 साथी बुला लिए। उन्होंने फायरिंग के बाद तोड़फोड़ कर दी। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मकान मालिक ने डकैती का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि छात्र ने मारपीट का। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

नगला पदी निवासी रमेश चंद्र शर्मा कंप्यूटर टाइपिंग की दुकान चलाते हैं। उनके घर में करीब 15 छात्र किराये पर रह रहे हैं। जसराना, फिरोजाबाद निवासी महेंद्र कोचिंग में तैयारी कर रहा है। रमेश चंद्र का आरोप है कि महेंद्र और उसका भाई कमरे पर एक मित्र युवती को कई दिन से बुला रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार रात को आई थी युवती

उन्होंने युवती से मना कर दिया। गुरुवार रात को भी युवती आई थी। जब इस बारे में टोका तो महेंद्र आक्रोशित हो गया। उसका भाई भी आ गया, रमेश के परिजन भी पहुंच गए। विवाद के बाद मारपीट हो गई। 

तब वो दोनों धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद दोनों 20-25 युवकों के साथ आए। उनके हाथों में हथियारों के साथ लाठी-डंडे और सरिया लगे थे। दो फायर किए। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। रमेश और उनके साले रामनरेश से मारपीट की। 

दुकान में भी तोड़फोड़ कर डाली। एक बाइक तोड़ डाली। आरोप है कि दो दिन की दुकानदारी के 36 हजार रुपये लूट लिए। घटना से रमेश का परिवार दहशत में है। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस बोली, किरायेदार और मकान मालिक का विवाद

थाना न्यू आगरा में रमेश चंद्र शर्मा की तहरीर पर महेंद्र यादव, उसके भाई और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छात्र की मित्र युवती आई थी। 

इस पर विवाद हुआ। पहले मकान मालिक ने छात्र की पिटाई लगाई थी। इसके बाद उसके 7-8 साथी आए थे। उन्होंने तोड़फोड़ की। इसलिए छात्र की तहरीर पर रमेश चंद्र पक्ष के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहे युवक

नगला पदी में हुई घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई हैं। इसमें 20-25 युवक सरिया और लाठी-डंडे के साथ नजर आ रहे हैं। वह तोड़फोड़ कर रहे हैं। लोग भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल भी फुटेज में दिख रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें