फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी खोलने के विवाद पर थाने पहुंचा सिख समुदाय, पुलिस ने दो आरोपियों को धरा

Wed, 28 Aug 2019 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
थाने पहुंचे सिख समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पिछले दिनों मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले अवतार सिंह को मारपीट कर उनकी पगड़ी को कुछ मनबढ़ों ने खोल दिया। जिससे आक्रोशित सिख समुदाय ने बुधवार को मंडुवाडीह थाने पहुंचकर विरोध जताया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अवतार सिंह देर रात मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचे। वहां पहले से मौजूद वहीं के निवासी भुल्लू और मुल्लू से किसी बात पर बहस होने लगी। कुछ देर में दोनों ने अवतार सिंह को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


मारपीट के दौरान दोनों ने अवतार की पगड़ी खोल दी। अवतार  सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और धार्मिक भावना से खिलवाड़ करने संबंधी मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घटना से क्षुब्ध सिख समुदाय के लोग बुद्धवार को अपराह्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा के नेतृत्व में थाने पहुंचकर विरोध करने लगे। थाना प्रभारी ने दोनों आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात बताई, तब जाकर उन सभी का गुस्सा ठंडा पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें