फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, जख्मी हालत में पीछा कर एक को दबोचा

Wed, 28 Aug 2019 04:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में कृष्णानगर के बाराबिरवा चौराहे पर सोमवार देर शाम कार सवार दो युवकों ने यातायात पुलिस के सिपाही तेजपाल गौतम को टक्कर मार दी। जख्मी सिपाही ने बाइक से एक किमी. पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा भाग निकला।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम आदर्श शुक्ला और भागे साथी का नाम अवधेश बताया। आदर्श शुक्ला पारा स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज के पास का रहने वाला है।

उसकी कृष्णानगर इलाके में ही दुकान है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, यातायात पुलिस लाइन में तैनात सिपाही तेजपाल गौतम की सोमवार को बारा बिरवा चौराहे पर ड्यूटी लगी थी। तेजपाल ने बताया कि वह ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच पारा की तरफ से गैर जनपद में पंजीकृत नंबर की कार आती दिखी। सिपाही ने रोकने का इशारा किया। इसके बावजूद चालक ने सिग्नल तोड़ते हुए कार को तेजी से कानपुर रोड की तरफ मोड़ दिया। तेजपाल ने बताया कि उसने सामने आकर गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उसे कुचलने की कोशिश की। गाड़ी की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि दोनों युवक कार समेत भाग निकले।

Trending Videos
विज्ञापन

सिपाही ने दौड़ाई बाइक, रोकी कार

घायल होने के बाद भी सिपाही तेजपाल ने अपनी बाइक से कार का पीछा किया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सिपाही ने फीनिक्स मॉल के पास कार सवार युवकों को ओवरटेक कर रोक लिया। युवक गाली-गलौज करते हुए सिपाही से भिड़ गए।

इस दौरान एक आरोपी भाग गया, जबकि कार चला रहे युवक को सिपाही ने दबोचा लिया। सिपाही तेजपाल ने कृष्णानगर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस आरोपी कार चालक को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें