फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र में गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में

Mon, 22 Jun 2020 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली के एक गांव में रविवार की रात गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार को पीड़िता को महिला पुलिस के साथ मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के देवर ने बताया है कि उसके पास दो मकान हैं। दोनों मकान दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में ही हैं।

गांव में उसके भाई और भाभी रहते हैं। रविवार को उसकी भाभी बच्ची का उपचार कराने के लिए दुद्धी गईं थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे भाभी पैदल घर जा रही थीं। आरोप लगाया कि रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने उनके गोद में लिए बच्चे को छीनकर जमीन पर फेंककर उनके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसकी भाभी चार माह के गर्भ से हैं। रात में ही पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। सोमवार को उसने घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है। दो लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ संजय वर्मा का कहना है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में संदिग्ध दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें