कन्नौज जिले के तालग्राम में युवक से नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
थाना तालग्राम के भीकमपुर साहनी निवासी शेखर सिंह चंदेल पुत्र रघुवीर सिंह चंदेल ने बताया कि तीन साल पहले गोरखपुर मोहनपुर जंगल सोली निवासी मुकेश कुमार ने नेवी में नौकरी का आश्वासन दिया।
भरोसा कर 50 हजार रुपये दे दिए। बताया कि आरोपी ने नोएडा सेक्टर 66 निवासी धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण गिल और उत्तरी दिल्ली निवासी अब्दुल कालम, जसोदा गांव का रवींदनाथ चौधरी, दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी कुमारी मौसम आदि समेत छह लोगों के साथ भी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चार लाख पचास हजार दो सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अब तक किसी की नौकरी नहीं लगी। आरोपी अब फोन भी नहीं उठाता है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी।