फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा नेता के हत्यारे छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, लोगों में रोष

Thu, 16 Jan 2020 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बिजली यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के 12 जनवरी की सुबह सपा नेता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में अभी तक हत्या पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं पुलिस अभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख वलिया गांव के पूर्व प्रधान और सपा कार्यकर्ता बिजली यादव की रविवार सुबह सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह घर से टहलने निकले थे।

बिजली यदाव के हत्यारे छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। घटना के दिन ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे जिले के एसपी अनुराग आर्य ने लोगों को आश्वासन दिया था कि पूर्व प्रधान के हत्यारे 36 घंटे के अंदर पुलिस के गिरफ्त में होंगे  लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन पूर्व प्रधान बिजली यादव के घर पहुंचे पूर्व सांसद रमाकांत यादव, धर्म प्रकाश यादव, राम प्रताप यादव आदि सपा नेताओं ने परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें