फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्स एप पर अफवाह फैलाई तो होगी जेल, पढ़े पूरे दिशा-निर्देश

Fri, 21 Apr 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
विज्ञापन
योगी सरकार ने वाट्स एप, फेसबुक आदि पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का फैसला किया है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। यहीं नहीं ऐसे लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


खास तौर से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नजर रखी जाएगी। अफवाह से अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होंगे। वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
  ये हैं दिशा निर्देश -ग्रुप एडमिन वही बने जो ग्रुप की पूरी जिम्मेदारी लेने में सक्षम हो -अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से परिचित हो -बिना किसी पुष्टि के समाचार पोस्ट न करें -भ्रामक समाचार देने पर ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर वह कार्रवाई के भागीदार होंगे -किसी भी धर्म के नाम पर भावना को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट न डालें -ऐसा करने पर आईटी एक्ट समेत धाराओं में मुकदमा होगा - किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट को शेयर न करें। नहीं तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें