स्वतंत्रता दिवस पर मऊ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि विभाग ने इस सूचना की पुष्टि करने की बजाय अफवाह बताया। लेकिन रविवार को देर शाम स्टेशन पर आरपीएफ के साथ-साथ जीआरपी के अलावा जिले की पुलिस अलर्ट दिखी।
इस दौरान पुलिस के तीनों विंग ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे पर निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। सूत्रों का कहना है किसी सिरफिरे ने मऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने की धमकी दी है।
इसके बाद पुलिस और रेलवे की पुलिस अलर्ट हुई। साथ ही देर शाम स्टेशन पर सघन चेकिंग की और चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया गया। सिविल पुलिस से सीओ नगर राजकुमार ने निरीक्षण करने के बाद सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
सीओ सिटी ने बताया कि रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने संबंधी ऐसी कोई सूचना नहीं है। सिर्फ रूटीन चेकिंग की जा रही थी।