फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति एआरटीओ चंदौली चेकिंग में गिरफ्तार, वसूली के हैं गंभीर आरोप

Sun, 11 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
RTO Chandauli RS Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली का निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को मछलीशहर पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। एआरटीओ लखनऊ से इनोवा गाड़ी से वारणसी की तरफ जा रहा था। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि एआरटीओ पर चंदौली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


इन वसूली के जरिये करोडों रुपये जमा करने के आरोप हैं।  एसपी चंदौली ने एसपी जौनपुर शैलेश पांडेय को सूचना दिया कि निलंबित एआरटीओ आरएस यादव इनोवा गाड़ी यूपी 65 ईटी-5152 से प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा है।

इस सूचना पर मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पवारा टोल से एआरटीओ की इनोवा गाड़ी निकली। एसओ मुंगराबादशाहपुर ने इसकी सूचना मछलीशहर पुलिस को दी।
विज्ञापन


जहां मछलीशहर पुलिस ने थाने के सामने एआरटीओ आरएस यादव को गिरफ्तार कर चंदौली पुलिस को सूचना दी। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि चंदौली पुलिस की दो टीमे मछलीशहर आ गई हैं। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें