फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में रफ्तार का कहरः ट्रक की चपेट में आने से बहन को परीक्षा दिलाने ले जा रहे युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला।  कंसहरी गांव के सामने मंगलवार को गाजीपुर-मऊ मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बहन को परीक्षा दिलाने ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक सहित ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जंगीपुर में चालक सहित ट्रक पकड़ लिया। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए ट्रक चालक का चालान कर जेल भेज दिया।

महिपाल गांव निवासी गुड्डू यादव (26) मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे बाइक से अपनी बहन रंजू यादव को बीए तृतीय वर्ष की गृह विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा दिलाने के लिए नसरतपुर स्थित कॉलेज जा रहा था।
विज्ञापन


युवक कंसहरी गांव के पास पहुंचा ही था कि इस दौरान पीछे से मऊ की ओर से गाजीपुर तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि युवक की बहन रंजू यादव सड़क की पटरी पर गिरने से बाल-बाल बच गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक सहित ट्रक को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। ड्राइवर सहित ट्रक को पकड़ लिया गया। मृत युवक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

पुलिस ने ट्रक चालक को जेल भेज दिया है।  मृतक गुड्डू यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। महिपालपुर गांव में ही वीडियोग्राफी की दूकान चलाता था। युवक की मौत की जानकारी होते ही पत्नी पूजा, मां लाली  देवी रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक की 6 माह की बच्ची भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें