फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना हैवान, 10 साल तक बेटी के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
rape with minor girl
विज्ञापन
वाराणसी में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा 10 वर्षों से दुराचार किए जाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। पीड़िता किशोरी की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जैतपुरा थाने मामा के साथ पहुंची 16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता उसके साथ सात साल की उम्र से दुराचार करता चला आ रहा है।विरोध करने पर वह सदैव जान से मारने की धमकी देता था।

यही नही, पीड़िता के अनुसार उसकी सौतेली बहनें भी उसके पिता की हैवानियत की शिकार हुई। पीड़िता ने कहा कि कई साल तक उसकी हिम्मत न हुई कि वह पिता की हैवानियत का विरोध करे लेकिन उसे लगा कि ऐसे मर-मर के जीने से अच्छा है कि वह प्रतिरोध करे और अपने पिता के भीतर छिपे हैवान को समाज के सामने लाए तो उसने अपने मामा को आपबीती बताई।
विज्ञापन


इसके बाद जैतपुरा थानाध्यक्ष संजीव मिश्र से अपने मामा के साथ मिली। जैतपुरा थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

जैतपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं उनके अनुसार हैवान पिता ने अपनी ही बेटी के साथ क्रूरता और मानवता की सारी हदें पार कर दी है। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का हमारा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें