फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज कराने के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार

Sat, 17 Feb 2018 07:04 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक अधेड़ ने घर में घुसकर चाकू से बल पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता की मां को चाकू दिखाते हुए फरार हो गया। पुलिस के यहां पीड़िता की सुनी नहीं गई। बाद में मामला दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक गुरुवार की रात खाना खाने के बाद मैं और मेरी नाबालिग पुत्री अलग-अलग कमरे में सो रही थी।

इसी बीच रात के करीब दो बजे शहर कोतवाली के बेदुआ मुहल्ले का एक अधेड़ घर में घुस कर पुत्री के कमरे में पहुंच गया और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने चाकू के बल पर पुत्री का हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुत्री का शोर सुनकर जब मैं उसके दरवाजे के पास पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसी बीच आरोपी दरवाजा खोल चाकू लहराते हुए भाग निकला। तहरीर देने के लिए वह शुक्रवार को चौकी पर दो बार गई लेकिन उसे दोनों बार लौटा दिया गया।

जिससे मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक को पत्रक और कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मामले की विवेचना सतनीसराय चौकी इंचार्ज को दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें