यूपी के बलिया में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को उसकी चाची ने चार्ज में लगा मोबाइल पड़ोस के युवक मनीष यादव को देने के लिए उसके घर भेजा। किशोरी जब युवक के घर पहुंची तो अकेले होने का लाभ उठाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों से आप बीती सुनाई।
लोकलाज के भय से पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर नहीं दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक के परिजन व गांव के कुछ लोगों ने उसे रकम देकर व धमका कर मामले को दबाने का प्रयास किया।
साथ ही कहा कि थाने में जाने पर बेटी की बदनामी होगी और शादी भी नहीं होगी। जिनके भय के कारण वह मौन रहा। आखिर में शनिवार शाम नामजद तहरीर दी।
जिसके बाद पुलिस पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।