फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी और शशि थरूर पर परिवाद दर्ज

Sat, 26 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
देशद्रोही गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए शिवपुर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ  एसीजेएम षष्टम अंकुर शर्मा की अदालत में परिवाद दाखिल किया। इस पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया और परिवारी का बयान दर्ज करने के लिए 24 अप्रैल की तिथि नियत की है। 
विज्ञापन


परिवाद में कहा गया है कि कांग्रेस के शशि थरूर ने शहीद भगत सिंह से देशद्रोह के आरोपी जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया से तुलना की है। कांग्रेस सांसद का यह कदम देशद्रोह और अराजकता को बढ़ावा देने वाला है। परिवाद में यह भी कहा गया कि अमर शहीद के साथ ही भगवान कृष्ण से भी कन्हैया की तुलना की गई, जिससे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता खतरे में है।

इसी तरह परिवादी ने कहा है कि राहुल गांधी भी देशद्रोही कार्यों का लगातार समर्थन कर रहे हैं। इस तरह दोनों नेताओं ने आईपीसी की धारा 124 ए, राजद्रोह, मानहानि, धार्मिक भावना आहत करने, साजिश रचने का अपराध किया है। परिवादी ने दोनों को अदालत से दंडित करने अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें