फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : किन्नर बताकर आए बच्चे को दुआ देने, पलक झपकते ही ले उड़े सोने की चेन

Sat, 31 Oct 2020 07:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोने की चेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बेदौली गांव में शनिवार को नवजात बच्चे को दुआ देने के बहाने खुद को किन्नर बताने वाले दो युवक सोने की चेन ले उड़े। घटना की जानकारी लोहता थाने की पुलिस को दी गई है। लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव निवासी रोशन सिंह के घर दो युवक बाइक से आए।

विज्ञापन


दोनों ने रोशन की मां रेखा सिंह से कहा कि हम लोग किन्नर हैं और आपके घर हाल ही में पैदा हुए बच्चे को हम दुआएं देने आए हैं। इसके बाद दोनों ने चावल मांगा। रोशन की मां जब चावल लेकर आईं तो दोनों ने उनकी पत्नी खुशबू सिंह को भी बुलाया। इसके बाद सास-बहू पर चावल छिड़ककर दोनों एक रुपये का सिक्का लिए और खुशबू के गले से सोने की चेन भी उतरवाकर हाथ में ले लिए।

फिर, दोनों ने कहा कि आंख बंदकर ईश्वर का ध्यान करिए। सास-बहू के आंख बंद करते ही दोनों बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। आंख खोलने के बाद सास-बहू ने दोनों को गायब देख शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें