फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब दहेज हत्या केस का गजब खेल, मृत विवाहिता हुई प्रेमी के साथ बरामद, ससुरालियों ने ली राहत की सांस

Tue, 30 Jul 2019 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता से चार लोग दहेज हत्या के मामले में जेल जाने से बच गए। पुलिस ने तकरीबन छह महीने बाद विवाहिता और उसके प्रेमी को बुलंदशहर खुर्जा से बरामद कर लिया। विवाहिता अपने तीसरे प्रेमी मेरठ निवासी युवक के साथ शादी कर खुर्जा में रह रही थी। उसकी बरामदगी के बाद पहले पति नईम और उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के ग्राम मई निवासी कल्लू हाशमी ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी 2014 में थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम पुरानी बाजार निवासी नईम हाशमी के साथ की थी। 2017 में खुशबू अपने भतीजे के साथ मायके चली गई।

इसी बीच देवरिया जिले के पैना निवासी नौशाद नामक युवक का उसके मोबाइल पर मिस काल आया और दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों में प्रेम हो गया। नौशाद गाजियाबाद रहता था। खुशबू परिवार वालों को बिना कुछ बताए उसके पास गाजियाबाद चली गई। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इसी बीच उसका प्रेम मेरठ निवासी भरत नामक एक युवक से हो गई। वह भरत के साथ-साथ बुलंदशहर जिले के खुर्जा में आकर रहने लगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी के गायब होने के बाद नईम हाशमी ने ससुराल वालों पर वर्ष 2018 में पत्नी को गायब करने का केस दर्ज करा दिया। जवाब में नईम के ससुर कल्लू हाशमी ने फरवरी 2019 में नईम समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करके शव गायब करने का मुकदमा बदलापुर थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो उसने किसी की गिरफ्तारी नहीं की।

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इंस्पेक्टर राजेश यादव मामले की छानबीन करने को कहा। इंस्पेक्टर ने खुशबू के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर नौशाद को गिरफ्तार किया। उसने जो कुछ बताया उसके आधार पर खुर्जा में छापेमारी कर खुशबू को बरामद किया और उसे लेकर बदलापुर आई।
विज्ञापन

विवाहिता भरत के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। नईम को भी इस बात पर आपत्ति नहीं है। सीओ राजेंद्र कुमार का कहना है कि खुशबू बालिग है। वह अपने मर्जी के अनुसार जिसके साथ चाहे रह सकती है। उसने भरत के साथ शादी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें