फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की लड़की जयपुर से बरामद, दर्शन के बहाने मंदिर में शादी कराकर तस्करों ने बेची थी युवती

Tue, 27 Aug 2019 08:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के कुछ लोगों को बेची गई सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पुलिस ने तीन माह बाद जयपुर से बरामद किया। उसे लेकर पुलिस मंगलवार को जिले में आई और मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मानव तस्करों के हत्थे चढ़ी दुद्धी के एक गांव की युवती को 17 जून को गांव के ही कुछ लोग मंदिर घुमाने के नाम पर पहले डाला वैष्णो देवी मंदिर और फिर अहरौरा ले गए, जहां युवती की शादी शिव मंदिर में करा दी। इसके बाद तस्करों ने राजस्थान के तस्करों के हाथों युवती को बेच दिया।

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों को पेंट ने पहुंचाया नुकसान, क्षरण रोकने के उपाय सुझाएगा आईआईटी रुड़की
विज्ञापन


तस्कर युवती को राजस्थान और हैदराबाद ले गए। दोनों स्थानों पर कई महीनों से युवती को बंधक बनाकर रखा गया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती तस्करों के चंगुल से भाग निकली और अपने घर फोन पर अपनी मां को बात बताई थी। मां ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस के जरिए राजस्थान के जयपुर से युवती को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती के लापता होने के बाद 20 जुलाई को युवती की मां की तहरीर पर गांव की ही अंजू, उसके पति विश्वजीत, उर्मिला पत्नी रामजीत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र : थाने में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस महकमे में हड़कंप

युवती को जयपुर से बरामद कर पुलिस उसे लेकर आई और मंगलवार को जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। उसका कलमबंद बयान भी न्यायालय में होगा। पुलिस के मुताबिक आरोपित फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें