पूछताछ में सभी ने बताया कि जाली नोटों की सप्लाई का झांसा देकर वे ग्राहक को फंसाते थे। उसके बाद एक बैग में नमक और पेपर भरकर उस पर ताला लगाकर डिलीवरी करते थी। कभी ग्राहक बैग खोलकर नोट दिखाने की बात करता तो पुलिस का डर दिखाकर भगा देते। दो लाख के जाली नोट देने के एवज में एक लाख रुपये लेते थे।
पुलिस के अनुसार पकड़े आरोपियों के तार नेपाल से भी जुड़े हैं। इन्हें नकली नोटों का सैंपल राजस्थान के जयपुर निवासी कोई जैन नाम का शख्स मुहैया कराता है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
मोबाइल में मिले वीडियो की भी जांच शुरू
मुगलसराय कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास से मिले मोबाइल में पुलिस को एक वीडियो भी मिला है। वीडियो में करोड़ों रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की असलियत खंगालने में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियों में दिखाई दे रहे नोट असली है या नकली। मामले की जांच की जा रही है।