वहीं, नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में बदमाशों ने बैंक मैनेजर प्रदीप अग्रवाल के बंद मकान पर धावा बोला है। प्रदीप रुड़की स्थित एक बैंक में तैनात हैं। उनकी पत्नी कविता अपने बेटे वैभव के पास चेन्नई गई थी। प्रदीप सोमवार को मकान में ताला लगाकर रुड़की चले गए थे। बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात की है। शाम को पड़ोसी ने मकान के ताले और दरवाजा टूटा देखा। पड़ोसी ने बैंक मैनेजर को फोन कर इसकी जानकारी दी। चोरी का पता लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रात करीब 9:15 बजे मैनेजर वापस लौटे। मैनेजर ने बताया कि मकान में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला है। जिसमें नकदी और जेवर रखे थे। मकान से क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी जानकारी उनकी पत्नी ही बता पाएगी। लोगों ने कहा कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती।
इन दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हो गए हैं। मंदिर में चोरी करते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। मैनेजर के मकान से क्या सामान चोरी हुआ, अभी उन्होंने नहीं बताया। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों वारदात में बदमाशों का एक ही गैंग है, इसकी जांच चल रही है।
- हरिमोहन सिंह, सीओ, सिविल लाइन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/