फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर शक के चलते दुबई में बैठे पति ने रची थी हत्या की साजिश, गिरफ्त में आरोपी

Thu, 30 Jan 2020 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर में भांवरकोल थाना क्षेत्र के बागड़ नाले के पास 10 जनवरी को गला रेतकर हुई विवाहिता कंचन चौधरी की हत्या दुबई में रह रहे उसके पति ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने गुरुवार सुबह पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि सत्तर गांव निवासी शेषनाथ चौधरी की विवाहित पुत्री कंचन उर्फ तेतरी देवी(20) 10 जनवरी की शाम खेत के लिए घर से निकली। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो घरवाले उसे खोजते हुए भागड़ नाले के पास गए तो वहां कंचन की लाश मिली।

उसकी गला काट कर हत्या की गई थी। कंचन के पास उसके पिता का मोबाइल भी था, जो गायब था। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

मृतका के पिता के मोबाइल के साथ उसके पति के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया तो पता चला कि कंचन की हत्या के तार उसके पति से जुड़े हैं। उसका पति धन्नू चौधरी दुबई में रहता है, जो घटना के पांचवें दिन यहां आया। वह बार-बार थाने आता और हत्यारों की गिरफ्तारी के बाबत पूछताछ करता था। वह लगातार ससुराल भी जा रहा था।

गुरुवार सुबह भी वह अपनी ससुराल जा रहा था कि पुलिस ने सवा आठ बजे जसदेवपुर मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में धन्नू ने बताया कि मेरी पत्नी चरित्रहीन थी। कई बार उसे समझाया, लेकिन नहीं मानती थी।
विज्ञापन

इस पर मैने बदमाशों को एक लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया। सुपारी लेने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें