फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, डेटा हैक कर युवक होटल में साथ रुकने को कर रहा था ब्लैकमेल

Sat, 14 Dec 2019 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ शहर की रहने वाली शिक्षिका को कन्याकुमारी निवासी युवक से फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग करनी महंगी पड़ गई। शिक्षिका के मोबाइल के कांटेक्ट नंबर, तस्वीरें सहित अन्य डेटा हैककर युवक उनके दुरुपयोग की धमकी देने लगा। उसका कहना था कि शिक्षिका उसके साथ होटल में रुके तो वह सारा डेटा वापस कर देगा।

विज्ञापन


परेशान शिक्षिका ने पुलिस से गुहार लगाई। एसपी क्राइम ने शिक्षिका के माध्यम से मुलाकात के लिए युवक को बनारस बुलवाकर गिरफ्तार करा लिया। आरोपी की शिनाख्त कन्याकुमारी के संजीव रामचंद्रन के तौर पर हुई है। उसके पास से 16 हजार रुपये, एक लैपटॉप, एक मोबाइल और एक कैमरा बरामद हुआ है।

मऊ निवासी शिक्षिका के अनुसार वह और संजीव एक साल से फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत कर रहे थे। इस बीच संजीव ने शिक्षिका के मोबाइल का पूरा डेटा हैक कर लिया और उनका दुरुपयोग करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने उसे ऐसा करने से मना किया तो संजीव ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर तक बनारस में होटल में साथ रहो। परेशान शिक्षिका बनारस आई और यहां के एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर एसपी क्राइम ने शिक्षिका के माध्यम से ही संजीव को बनारस बुलवाया। संजीव शुक्रवार को शहर आया और चौकाघाट से शिक्षिका को फोन किया तो इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें