फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शख्स ने अपने 9 भाई-बहनों के साथ खेला ऐसा 'माइंडगेम', बन गया पौने दो करोड़ का मालिक

Sat, 14 Dec 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक शख्स ने ऐसी साजिश रची कि वो मृत पिता के खाते से पौने दो करोड़ रुपये निकाल ले गया। मामला जानकर उसके नौ भाई-बहन भी सन्न रह गए। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। भाई की शिकायत पर जांच के बाद थाना पुलिस सिटी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरबख्श सिंह निवासी कोठे घुराला (थाना तिब्बड़) ने बताया कि 27 जुलाई 2016 को उनके पिता की मौत हो गई थी। वे दस भाई-बहन हैं। पिता सरकारी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी साइन कराकर निकलवाए पैसे

गुरबख्श ने बताया कि उनके पिता के खाते में फंड और पेंशन के काफी रुपये थे, जिन पर सभी भाई-बहनों का अधिकार है, लेकिन उनके एक भाई सुखविंदर सिंह ने उन सभी के फर्जी साइन करके केनरा बैंक में पिता के खाते में पड़े 1 करोड़ 76 लाख 67 हजार 227 रुपये निकाल लिए। 15 जुलाई 2019 को एसएसपी के सामने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई। डीएसपी आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। पुलिस ने अब सुखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें