फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस और ग्रामीणों में संघर्ष, लाठीचार्ज, दरोगा का सिर फूटा

Wed, 23 Aug 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
घायल दरोगा, प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने में दर्ज गैरइरादतन हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार सुबह साढ़े दस बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के ग्रामीणों ने भवरनाथ चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़-गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कई एबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंसे थे। जाम खुलवाने के  चक्कर में पुलिस ने लाठी भांजी तो ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पथराव कर दिया।

पुलिस के लाठीचार्ज से कई ग्रामीण घायल हो गए। वहीं पत्थर लगने से दो इंस्पेक्टर और दो सिपाही घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
विज्ञापन


बता दें कि किशुनदासपुर गांव निवासी रम्पू  (32) पुत्र छोटई की 18 अगस्त को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव निवासी गोवर्धन मौर्य के घर बिजली की मरम्मत करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी।

रम्पू के भाई रिंकू ने गोवर्धन के विरुद्ध कप्तानगंज थाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि यदि गोवर्धन आदि उसके भाई को समय पर अस्पताल ले गए होते तो उसकी जान बच सकती थी।

केस दर्ज होने के बाद भी कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गोवर्धन को गिरफ्तार नहीं किया। बुधवार को किसुनदासपुर के ग्रामीणों के साथ परिजनों ने आरोपी गोवर्धन के गिरफ्तारी की मांग को लेकर कंधरापुर थाने के भवरनाथ चौराहे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें