चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का अलग-अलग हिस्सा आज का छात्रों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ धरना प्रदर्शन और घेरेबंदी के कारण सुलग उठा। बीएचयू में छात्रों ने आज विश्वनाथ मंदिर के पास कृषि विज्ञान विभाग के छात्र राहुल कुमार को कुछ छात्रों ने पीट दिया।
इससे नाराज कृषि विज्ञान विभाग के छात्रों ने मंदिर परिसर के आसपास जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने दुकानें भी बंद करा दी और चक्काजाम किया। कृषि विज्ञान विभाग के छात्रों का आरोप है कि बिड़ला छात्रावास के कुछ छात्रों ने राहुल कुमार की पिटाई।
उन्होंने पिटाई करने वाले छात्र को पकड़कर प्राक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया। इस बीच बिड़ला छात्रावास से भी बड़ी संख्या में छात्र आ गए और उन्होंने नारेबाजी की। वहीं हरिश्चद्र पीजी कालेज में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष का ताला बंद कर जमकर नारेबाजी की।
उधर, यूपी कॉलेज गेट पर सोमवार को छात्र सर्वेश राज सिंह (23) को गोली मारने के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज छात्रों ने गुरुवार को भी धरना जारी रखा है। इस दौरान पुलिस कर्मियों से छात्रों की नोकझोंक भी हुई।
इस बीच प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़े व्यापारी नेता प्रमोद निगम की हत्या के विरोध में धरनारत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वे जवाहर मार्केट में प्रदर्शन कर रहे हैं।