फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क खड़े ट्रेलर से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत

Fri, 02 Dec 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
बाटा मोड़, चांदपुर में सड़क हादसा
विज्ञापन
कोहरे के कारण जिले में सड़क हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार की भोर में एनएच-टू पर कछवा रोड बाजार में एक पिकअप बीच सड़क खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में पिकअप चालक अंसारुल अंसारी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप से सात बैल बरामद किए जिनमें से तीन की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


कछवां रोड बाजार में खराबी के चलते एक ट्रेलर बीच सड़क खड़ा था। कोहरा होने के कारण इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप सीधे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक बिहार के कैमूर निवासी अंसारुल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बैल तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे थे। वाहन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें